फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 10वीं के छात्र की मौत

Sat, 19 Sep 2026 11:30 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। टिसुआ गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
छात्र अनमोल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ गांव में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाकरगंज गांव के 15 वर्षीय किशोर अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अनमोल अपने दोस्त की बाइक लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

अनमोल दसवीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार सुबह अपने दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ने टिसुआ गया था। उसका दोस्त बाइक खड़ी कर पानी पीने चला गया था। इसी दौरान अनमोल ने बाइक स्टार्ट कर ली और सड़क पार करने लगा। बरेली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें- यूपी में एक पति का मर्डर: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने किया कत्ल, लाश के बोरे में डाल किया ये काम; पूरी कहानी
 
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनमोल पांच बहनों में सबसे छोटा था और उसका एक ही भाई था। उसके माता-पिता नोएडा में निजी नौकरी करते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है और वे घर आ रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें