फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्र और छात्रनेता की बीच हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक के छात्र-छात्रा के स्नातक की कक्षा में बैठे होने पर बृहस्पतिवार को एक छात्रनेता ने आपत्ति जताई। इस पर छात्रनेता और छात्र के बीच झड़प हो गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार एमए का एक छात्र व छात्रा बीए की कक्षा में बैठे हुए थे। तभी वहां से गुजर रहे छात्रनेता अनिकेत शर्मा व उनके साथियों ने दोनों से स्नातक की कक्षा में बैठने का कारण पूछा। इस पर छात्र ने सवाल-जवाब करने पर आपत्ति जताई।
अनिकेत ने कहा कि वह छात्रनेता होने के नाते अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है। छात्र ने कहा कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड और शिक्षक को ही अनुशासन संबंधी सवाल करने का अधिकार है। इसको लेकर अनिकेत व छात्र के बीच बहस हो गई। कई छात्र-छात्राएं मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. महमूद हुसैन व महेश जोशी ने दोनों को शांत कराया। साथ ही चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें