फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोटेदार के गोदाम से 67 क्विंटल राशन गायब

विज्ञापन
जांच रिपोर्ट तैयार करती स्प्लाई इंस्पेक्टर शिखा तिवारी
विज्ञापन
रिठौरा। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव चेना मुरारपुर में कोटेदार के गोदाम से 67 क्विंटल राशन गायब मिला। बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग की जांच में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कार्डधारकों की शिकायत पर पूर्ति विभाग की टीम बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंची तो कोटेदार गोदाम पर ताला डालकर फरार हो गया। टीम वहां चार घंटे तक इंतजार करती रही। बाद में एसडीएम के निर्देश पर गोदाम का ताला तोड़ा गया तो वहां 67 क्विंटल राशन कम मिला। ई-पॉस मशीन की जांच से पता लगा कि यह खाद्यान्न अक्तूबर व नवंबर का था। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी है।
बता दें कि गांव के 36 ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर कोटेदार बुद्धसेन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार इस माह अंगूठा लगवाकर अगले महीने राशन देता है। सरकार की ओर से निर्धारित कांटे से तोलकर खाद्यान्न नहीं देता। दिन में ही शराब पीकर कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करता है। विरोध करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें