फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंदगी में दबा स्वच्छता का दावा

Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत देवचरा की गलियों में कचरे के ढेर और जलभराव से बाशिंदे दुर्गंध झेलने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन का स्वच्छता का दावा गंदगी में दबा रह गया है। गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

देवचरा में नियमित सफाई न होने से गलियां दो माह से जलभराव और गंदगी से भरी हुई हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों का गंदा पानी भर गया है। इन हालात में ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सांस के मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। आरोप है कि ग्राम प्रधान मेवाराम से कई बार सफाई की मांग की है लेकिन स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। बारिश के बाद हालात बदतर हो जाते हैं। आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीणों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, अवैध कब्जे हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।
इस बाबत ग्राम प्रधान ने बताया कि फिलहाल वह प्रशासक के तौर पर काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के कारण कई कार्यों पर रोक लग गई है। 13 जुलाई को कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार काम कराया जाएगा। इसमें नियमित रूप से साफ-सफाई कराना भी शामिल है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की आबादी छह हजार है। पूरे गांव में सफाई के लिए केवल एक महिला कर्मचारी तैनात है। कई बार सफाई कराई जा चुकी है। नालियों में पॉलिथीन समेत अन्य कचरा भरा होने से पानी का निकास बाधित हो जाता है। इससे गलियों में जलभराव होता है। बारिश से पहले सफाई कराई गई थी लेकिन लोगों ने फिर कचरा डाल दिया। अब कोर्ट के निर्णय के बाद धनराशि मिलने पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें