फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचे से खुद गोली लगी, दूसरों को फंसाने की रची साजिश

Sat, 04 Jul 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। खादर इलाके में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग हुई। इसमें एक युवक को हाथ में उसी के साथी के तमंचे से गोली लग गई। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने फायरिंग के आरोप में छह साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जांच में वह खुद फंस गया।
विज्ञापन

देवेश गंगवार ने अलीगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि खादर इलाके में बुधवार देर शाम कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग किए जाने पर गोली साथी हर्ष के हाथ में लगी। देवेश गंगवार ने रंजिशन उनको और अन्य लोगों को फर्जी रिपोर्ट में फंसाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। उसने बताया कि 29 जून को फतेहगंज पश्चिमी के गांव बसंतपुर के निवासी है। हर्ष व आकाश ने दिल्ली में उसके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में दिल्ली में एनसीआर भी दर्ज कराई थी। इसपर
पुलिस ने विपिन निवासी गांव नौगमा, कप्तान, सचिन, धर्मेंद्र निवासी ग्राम बिचारा, भरत निवासी ग्राम धनेती और उदयवीर निवासी ग्राम पिपास को नामजद किया था।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि जांच में पता लगा है कि सभी लड़के साथ में शराब पी रहे थे। इस दौरान एक युवक का तमंचा चल गया। वहां मौजूद दूसरे युवक को गोली लग गई लेकिन इन लोगों ने आरोप विपक्षी पर लगाया। थाने में फर्जी सूचना देने के मामले में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें