फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से श्यामगंज तक लगा भीषण जाम

विज्ञापन
श्यामगंज से नगर निगम तक लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे बने मुसीबत, फल मंडी के सामने हालत बेहद खराब

बरेली। श्यामगंज में दोनों ओर की सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। बुधवार को तेज बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरा तो यहां जाम लग गया। बरेली कॉलेज के सामने से श्यामगंज तक लोग घंटों जाम में फंसे रहे। श्यामगंज चौराहे के पास फलमंडी के सामने तो सड़क की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

दो सालों से शहर की सड़कों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई चल रही है। श्यामगंज से सेटेलाइट और विकास भवन की ओर जाने वाली सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि कारों के बंफर टकराकर टूट रहे हैं। आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक इन गड्ढों की पैचिंग नहीं कराई गई है। यही हाल लालफाटक पर सड़क का है। श्यामगंज से सेटलाइट, विकास भवन रोड, बरेली कॉलेज और पटेल चौक होते हुए चौपुला रोड, बरेली कॉलेज से चौकी चौराहा रोड, किला मार्ग, स्टेडियम रोड आदि भी बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें