फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा शहर का हुलिया किला रोड पर घुटनों तक भरा पानी

विज्ञापन
सिटी मालगोदाम रोड पर भरे पानी में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हजियापुर, सुभाषनगर की पुलिया, बांसमंडी, सिकलापुर आदि इलाकों में भी हुआ जलभराव

बरेली। बुधवार शाम करीब चार बजे हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। किला रोड पर तो घुटनों तक पानी भर गया। कई दोपहिया वाहन सवार सड़क पर भरे पानी में गिर गए। यही हाल शहर के निचले इलाकों का रहा।
विज्ञापन

किला रोड की एक लेन पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लिहाजा दोनों तरफ का ट्रैफिक दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। बुधवार को हुई बारिश से यहां घुटनों तक पानी भर गया। इससे ट्रैफिक बाधित हो गया। कई लोग यहां गिरकर चुटैल भी हो गए। शहर के हजियापुर, सुभाषनगर की पुलिया, बांसमंडी, सिकलापुर आदि इलाकों में भी जलभराव की गंभीर समस्या बनी रही। नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए लेकिन बारिश में जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव के हालात जरूर बने, लेकिन बाद में तेजी से पानी निकल गया। कई जगहों पर संपवेल की मदद से पानी निकाला गया। कुछ जगह पानी निकालने के लिए पंपिंगसेट लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें