मारिया डे एग्रो फूड लिमिटेड के चेयरमैन शकील कुरैशी का कहना है कि वह अब सिविल डिफेंस को सक्रिय करेंगे। बरेली संवेदनशील जिला है और यहां की सिविल डिफेंस को जितना सक्रिय होना चाहिए, उतनी सक्रिय नहीं है। हमारी योजना है कि पूरे भारत में बरेली का सिविल डिफेंस नंबर वन हो। देश के नंबर वन माडल के रूप में तैयार करने के लिए दूसरे शहरों की सिविल डिफेंस की जानकारी कराई जाएगी। उसी के आधार पर यहां काम होगा।
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने उन्हें सिविल डिफेंस का डिप्टी चीफ वार्डन बनाया है। श्री कुरैशी ने कहा कि शासन प्रशासन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाएंगे। यहां सेना और वायु सेना के बड़े सेंटर होने के कारण सिविल डिफेंस को सक्रिय और मार्डन बनाने की जरूरत है। आपात स्थिति में तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए वाहन, उपकरण तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। वार्ड और गांवों में युवा, सक्रिय और ईमानदार सिविल डिफेंस वर्कर की तैनाती से लेकर उनको प्रशिक्षण तक दिया जाना है। इसके लिए डीएम तथा विशेषज्ञों से विचार विमर्श करके समय सारिणी तैयार होगी।