फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनमाने ढंग से नहीं दौड़ सकेंगे ऑटो, ई-रिक्शा, तय होंगे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की सड़कों पर अब ऑटो और ई-रिक्शा मनमाने ढंग से नहीं दौड़ सकेंगे। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। इन वाहनों का संचालन शहर को सेक्टर में बांटकर किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग एक नवंबर से ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो को नंबर और रूट जारी करेंगे।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई रूटों पर मनमाने ढंग से इनके संचालन की वजह से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। व्यस्त चौराहों पर अक्सर ऑटो, ई-रिक्शा की वजह से जाम लगा रहता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग माथापच्ची कर रहे थे। एआरटीओ कार्यालय ने शहर में संचालित सभी रजिस्टर्ड ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो के मालिकों के नाम, पतों के साथ मोबाइल नंबर भी जुटा लिए हैं। अब ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो पर नंबर डालकर इनका संचालन निर्धारित सेक्टर में आवंटित रूटों पर कराया जाएगा। एक सेक्टर का वाहन दूसरे सेक्टर में नहीं जा सकेगा। हालांकि, बुकिंग के मामले में छूट रहेगी। एक नवंबर से सभी ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो पर नंबर लिखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सेक्टर आवंटित कर दिए जाएंगे।

शहर में ऑटो, ई-रिशा, टेंपो का तय सेक्टर में निर्धारित रूटों पर संचालन होने से जाम की समस्या खत्म होगी। इसके लिए शुक्रवार से इन वाहनों पर नंबर लिखे जाएंगे। नंबर के हिसाब से ही सेक्टर और रूट तय किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही निर्धारित रूटों पर ही ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो का संचालन हो सकेगा। - एससी गंगवार, एसपी ट्रॅफिक
विज्ञापन



यातायात माह आज से, महीने भर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
बरेली। जिले में एक से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जाएगा। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय शुक्रवार को सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में यातायात माह का शुभारंभ करेंगे। यातायात माह के दौरान पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए गोष्ठियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ इस दौरान यातायात संकेतकों का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें