बरेली। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीके सक्सेना को सीएआरआई का निदेशक बनाया गया है। वह संस्थान में अब तक एवियन जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग डिवीजन के प्रभारी थे। डॉ. सक्सेना ने बायोटेक्नोलॉजी, कॉमर्शियल ब्रॉयलर और देशी चिकन पर काफी शोध कार्य किया है और इस संबंध में कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं। पोल्ट्री ब्रीडिंग और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उन्होंने कई शोध भी कराए हैं।