फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुला बटलर प्लाजा के सामने डिवाइडर का कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बजट की बर्बादी करके साल भर पहले बटलर प्लाजा के सामने बंद किया गया डिवाइडर का कट शनिवार को दोबारा खोल दिया गया। इससे व्यापारी खुश हैं, लेकिन नगर निगम अफसरोें की प्लानिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल शहर में हादसों की वजह बताकर चौकी चौराहा से पटेल चौक रोड पर बने डिवाइडर के कई कट बंद कराए गए थे। इसमें एक कट बटलर प्लाजा के सामने भी बंद किया गया था। व्यापारी उस समय से ही इस कट को बंद करने का विरोध कर रहे थे, क्योंकि इससे बटलर प्लाजा में आवागमन मुश्किल हो गया। विरोध तेज होने के बाद यह मामला उद्योग बंधु की बैठक में उठा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस कट को खोलने पर सहमति जताई। व्यापारियों के अनुरोध पर शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम ने भी यहां का निरीक्षण कर व्यापारियों की समस्या को समझा। उनके निर्देश पर शनिवार को सुबह ही डिवाइडर का यह कट दोबारा खोलकर इसकी मरम्मत कर दी गई। व्यापारियों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें