फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ विधायक के हस्तक्षेप पर डीआईजी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कान्हा उपवन से दूसरे की गाय को अपनी आईडी लगाकर छुड़ा ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ विधायक संजीव राजा के हस्तक्षेप पर डीआईजी राजेश पांडेय ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष को बुलाया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर में आलोकनगर निवासी विजय चौहान की दो गाय कान्हा उपवन से दो व्यक्ति अपनी आईडी लगाकर छुड़ा ले गए थे। इस मामले की शिकायत हुई तो आरोपी कुदेशिया फाटक पर गाय छोड़कर फरार हो गए लेकिन इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह ने स्थानीय नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ के भाजपा विधायक संजीव राजा से शिकायत की थी। साथ ही उन्होंने अमर उजाला में छपी खबर को भी भेजा। इस पर अलीगढ़ विधायक ने सोमवार को यह खबर डीआईजी राजेश पांडेय से व्हाट्सऐप पर शेयर की तो डीआईजी ने विधायक पीड़ित पक्ष को अपने भेजने की बात कही है। अब मंगलवार को पीड़ित पक्ष डीआईजी से मिलकर कार्रवाई कराएगा। पीड़ित पक्ष ने इसमें दो पार्षदों पर भी पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें