फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन भाजपा में 450 नए सदस्य बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन 400 नए सदस्य बनाए गए। पार्टी ने बरेली और आंवला लोकसभा में 650 कमजोर बूथ चिह्नित किए। इन बूथों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को कम वोट मिले। कमजोर बूथों पर सांसद और विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारी स्वयं जाकर भाजपा के नए सदस्य बनाएंगे। 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा।
विज्ञापन

कार्यकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक सांसद और विधायक को छह-छह बूथ आवंटित किए गए हैं। सांसद और विधायक भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों को साथ लेकर इन बूथों पर जाएंगे और रसीद काटकर नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगेे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों के अलावा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों को सदस्यता की किताबों वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें