फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़े के बाद युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक का गुरुवार रात मां से विवाद हो गया था। झगड़े के बाद मां पड़ोस के घर में जाकर सो गई। सुबह बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अमन रस्तोगी की अपनी मां उंतेश से किसी बात को लेकर गुरुवार रात कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उंतेश गुस्से में पड़ोस के घर में जाकर सो गईं। सुबह जब उंतेश अपने घर पहुंचीं तो बेटे अमन का शव फंदे पर लटका था। बेटे का शव देख वह चीख पड़ीं। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह नशे का भी आदी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें