फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक पॉवर कॉरपोरेशन आज करेंगे विभागीय समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निदेशक पॉवर कॉरपोरेशन विजय कुमार शनिवार को बरेली पहुंच कर सात बिंदुओं पर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद निदेशक वितरण विजय कुमार ओटीएस, झटपट कनेक्शन योजना, राजस्व वसूली, बिलिंग, बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई और स्मार्ट मीटर आदि विषयों पर विभागीय समीक्षा करेंगे। बरेली में स्मार्ट मीटर लगाने की स्थिति बेहद खराब है। बिलिंग कंपनी भी मनमानी कर रही है। घर बैठे रीडिंग होने से हर दिन बिलों को लेकर विवाद होते रहते हैं। झटपट योजना भी सिरदर्द बनी हुई है। ऑनलाइन आवेदन होने से लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं और विभाग ने भी अब तक प्रक्रिया समझाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के मामले में भी जोन फिसड्डी साबित हो रहा है। टीमों पर हमले भी हो रहे हैं, इससे राजस्व वसूली प्रभावित है। बता दें कि कुछ दिनों बाद ही प्रमुख सचिव, जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल समीक्षा करने आ रहे हैं, लिहाजा पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर खासे सतर्क हैं। पिछली बार बकाया बिलों की वसूली को लेकर खासी फजीहत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें