फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग की बैठक में मंजूर हुआ 25 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेयर उमेश गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित 15वें वित्त आयोग की बैठक में 25 करोड़ के बजट से कई विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में पेयजल, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस रहा।
विज्ञापन

कंजादासपुर में नौ किमी और नगरीया परीक्षित गांव में 20 किमी लंबी पेयजल लाइन को मंजूरी मिली। इसके लिए दस करोड़ खर्च किए जाएंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आठ करोड़ रुपये और छह करोड़ रुपये सीवर पाइप लाइन के लिए मंजूर किए गए हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जारी रकम में रिक्शों की भी खरीद की जाएगी और दो टन की कंपोस्ट मशीन की खरीदारी भी होगी। इसके अलावा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए एमआरएफ केंद्र भी खोले जाएंगे। मेयर ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग के 14 करोड़ का बकाया भुगतान नगर निगम निधि से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण को धर्मकांटा से तिमूर्ति तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कहा गया है। इसके अलावा डेलापीर तालाब के पुनरोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इसके तहत सफाई, लाइटें और तालाब की बाउंड्रीवाल और पैदल पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। 60 लाख की लागत से पांच सौ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सभी चार जोन में एक करोड़ की लागत से 48 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। शील चौराहे के सुंदरीकरण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई तक सड़क निर्माण।
डेलापीर चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम।
ईंट पजाया चौराहा से डेलापीर तक सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण।
सिटी श्मशान भूमि में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण।
निर्माण विभाग से संबंधी प्रस्ताव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें