फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुओं के हमले में बच्चा घायल, अस्पताल के कराया भर्ती

Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को बेसहारा पशुओं के झुंड ने ढाई साल के मासूम पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे स्थानीय निवासियों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी कमल का ढाई वर्षीय पुत्र तनिष्क बुधवार दोपहर एक बजे अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तीन-चार बेसहारा पशुओं का झुंड दौड़ता हुआ वहां आया। एक पशु ने मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा उछलकर सीधे नाली में जा गिरा। इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे और बच्चे को पशुओं के बीच से सुरक्षित निकाला।
परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से बेसहारा पशुओं और कुत्तों का आतंक है। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द अभियान चलाकर इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें