फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोहिया विहार कॉलोनी में लगे मोबाइल टावर की जांच की मांग

Thu, 11 Jun 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज स्थित लोहिया विहार कॉलोनी के गांधी पार्क में स्थापित किए गए मोबाइल टावर को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। इंडस टावर्स लिमिटेड द्वारा लगाए गए इस टावर को नियम विरुद्ध बताकर कॉलोनीवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
नगर आयुक्त को सौंपे शिकायतीपत्र में सोसाइटी के सचिव विनय खंडेलवाल ने कहा कि यह टावर आवासीय क्षेत्र और सार्वजनिक पार्क के बेहद करीब स्थापित किया गया है। पार्क में रोजाना बच्चों का खेलना और वरिष्ठ नागरिकों का टहलना होता है, ऐसे में आबादी के बीचों-बीच लगे इस टावर से निकलने वाले संभावित रेडिएशन को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुरोध किया कि इस टावर की स्थापना के लिए विभाग से ली गई अनुमतियों, स्वीकृतियों और निर्धारित सरकारी गाइडलाइंस के पालन की जांच की जाए। मानकों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें