फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छूते ही चाइनीज मांझा में उतरा करंट, पतंग उड़ा रहा बच्चा झुलसा

Sat, 24 Aug 2024 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे 11 साल का बालक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छत पर पतंग उड़ा रहा बच्चा करंट लगने से झुलस गया। वह हाथ से चाइनीज मांझा खींच रहा था। मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने से झुलसे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शहर के संजय नगर निवासी जीतू ने बताया कि शनिवार सुबह उनका 11 वर्षीय बेटा सचिन छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग में बंधा चाइनीज मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे मांझे में करंट उतर आया। हाई वोल्टेज करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। वह काफी देर तक अचेत अवस्था में छत पर पड़ा रहा। 

पड़ोस की छत पर पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चे ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सचिन को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया है। उसकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें