फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान खोले जाएंगे सभी निजी अस्पताल, मुख्य सचिव ने दिया आदेश

Tue, 31 Mar 2020 07:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए पिछले हफ्ते देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया, लेकिन इसमें मेडिकल सेवाओं के अलावा अति आवश्यक जरूरी चीजों को इससे दूर रखा गया था। इसके बावजूद कई निजी अस्पतालों ने अस्पताल बंद कर दिया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव की ओर से प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को खोले जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी विजी अस्पताल खोले जाएं। 
पत्र में कहा गया है कि कई जिलों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ निजी अस्पतालों की ओर से इस समय या तो अस्पताल बंद कर दिए या फिर उनकी ओर से अधिकांश मरीजों को देखा नहीं जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे तत्काल अस्पतालों को खुलवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


कहा कि प्रशासन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की एक निश्चित अवधि के लिए उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कार्रवाई भी की जाए
मुख्य सचिव ने अपने इस पत्र के जरिए प्रशाषन से कहा कि निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर उन्हें जानकारी दी जाए कि सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए लोगों का इलाज किया जा सकता है। साथ ही अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के हेतु आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) का सहयोग प्राप्त किया जाए। यदि कोई आदेश को नहीं मानता है और इस महामारी में सहयोग नहीं करता है तो उस पर निश्चित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराए सरकार
हम सभी पहले से ही अस्पताल खोलकर मरीजों को देख रहे हैं। जो भी इमरजेंसी केस आते हैं उन्हें देख रहे हैं। लेकिन कई अस्पताल में डॉक्टरों के पास प्रोटेक्शन किट नहीं है। ऐसे में स्टाफ से या कोई डाक्टर संक्रमित हो सकता है। हम अस्पताल खोलेंगे और सरकार का सहयोग भी करेंगे। सरकार से मांग है कि हमे प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराई जाए जिससे खतरे से बचकर मरीजों की सेवा करते रहे।
-राजेश कुमार अग्रवाल, आईएमए, अध्य्क्ष।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें