फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य सचिव व डीजीपी आज परखेंगे कांवड़ यात्रा की तैयारियां

Thu, 30 Jul 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को जिले में होंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में बरेली व मुरादाबाद मंडल में सावन व कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में दोपहर 11 से दो बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें इन दोनों मंडलों के नौ जनपदों के अधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से तैयारियां की जाती रहीं।
विज्ञापन

बैठक में बरेली व मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी सहित बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल जिलों के डीएम व कप्तान शामिल होंगे। बुधवार को एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा व एसडीएम सदर इशिता किशोर ने सर्किट हाउस पहुंचकर नए सभागार का जायजा लिया।
मंच संयोजन पर मंथन किया और अति विशिष्ट कक्ष को भी देखा। उसमें रखे दो सिंगल सोफे को एक साथ करने के लिए कहा। सर्किट हाउस के पुराने भवन में लंच की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जिले के नामचीन रेस्टोरेंट के खानसामे को भोजन बनाने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार कर लिया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले पहुंचे स्टॉफ ऑफिसर
मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण के स्टॉफ ऑफिसर बुधवार को ही जिले में पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बिंदुओं के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। मुख्य सचिव व डीजीपी सरकारी प्लेन से करीब 10:30 बजे बरेली सिविल एन्क्लेव पर पहुंचेंगे। यहां से कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उनको रिसीव करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद रहेंगे।
वर्जन
मुख्य सचिव व डीजीपन्की ओर से सर्किट हाउस में कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की जानी है। इसकी तैयारियां की जा चुकी है। इसमें बरेली व मुरादाबाद मंडल के अधिकारी व जिले के डीएम व एसएसपी हिस्सा लेंगे। - अविनाश त्रिपाठी, एडीएम सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें