फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डायवर्जन के चलते सप्ताह में तीन दिन देना होगा ज्यादा किराया

Thu, 30 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई से 29 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक) रूट डायवर्जन प्लान जारी होने के बाद रोडवेज ने भी इस अवधि में किराया बढ़ा दिया है। बुधवार को किराया वृद्धि सूची भी जारी कर दी गई। बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, बदायूं जाने वाले यात्रियों को रूट डायवर्जन के दौरान ज्यादा किराया देना होगा। बरेली-देहरादून के बीच भी किराया 88 रुपये तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, पापड़, हमजापुर, मूसाझाग और फतेहगंज पूर्वी से बेलाडांडी के अलावा वाया आंवला होते हुए किया जाएगा। आगरा, मथुरा रूट की बसों का संचालन बदायूं से कादरचौक होते हुए किया जाएगा।
बदायूं के एक रूट पर किराया 22 रुपये और दूसरे पर 86 रुपये तक बढ़ जाएगा। बरेली-आगरा के बीच किराया 17 रुपये, बरेली-मथुरा के बीच किराया 63 रुपये तक बढ़ जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया केवल डायवर्जन के दौरान लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान स्थिति
रूट-किलोमीटरकिराया
बरेली-आगरा-233-318 रुपये
बरेली-बदायूं-53-75 रुपये
बरेली-मथुरा-225-308 रुपये
बरेली-देहरादून-327-528 रुपये

डायवर्जन के दौरान
रूट-किलोमीटर- किराया
बरेली-आगरा वाया कादरचौक-246-225 रुपये
बरेली-बदायूं वाया आंवला-70-97 रुपये
बरेली-बदायूं वाया बेलाडांडी-105-161 रुपये
बरेली-मथुरा वाया कादरगंज-274-371 रुपये
बरेली-देहरादून वाया काशीपुर- 378-616 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें