फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समुद्री जहाज पर नौकरी लगवाने का झांसा दे छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। मुंबई में जहाज पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के कस्बा सेंथल निवासी जाफर अब्बास जैदी ने कहा कि उनका एक मिलने वाला तुफैल अहमद तहसील नगीना जिला बिजनौर से आया। उसने कहा कि मुंबई में जहाज पर नौकरी करना है तो वह लगवा देगा। इसमें करीब दो लाख अभी, चार लाख रुपये मुंबई ऑफिस में आकर देना होगा।
इस पर वह उक्त की बातों पर विश्वास करके उसके बताए पते पर मुंबई चला गया और नौकरी के लिए उसने उक्त के कहने पर बताए गए नंबर पर छह लाख रुपये डाल दिए, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उक्त से अपने रुपये मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने जाफर अब्बास जैदी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ ठगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें