फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम से लाखों का तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। भमोरा रोड पर इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम से चोर लाखों के बिजली के तार और अन्य समान चोरी कर ले गए। गोदाम के पीछे खेतों की ओर कुछ तार भी पड़े मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकरम अली निवासी सकरपुर सोत मिलक संभल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बिजली निगम आंवला में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बिजली निगम आंवला का गोदाम भमोरा रोड पर पथरा गांव के समीप है। यहां बिजली का सारा सामान रहता है। मंगलवार की रात वह गोदाम का ताला लगाकर सोने चला गया। सुबह देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था। बिजली का 40 क्विंटल तार चोर चोरी कर ले गए। उसने चोरी तार की कीमत लाखों रुपये बताई है। कुछ बिजली का तार गोदाम के पीछे खेतों में पड़ा मिला है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें