फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला चौराहा-सिटी स्टेशन रोड पांच अगस्त से बंद होगी

विज्ञापन
चौपुला पुल की क्षतिग्रस्त सर्विस लेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी का बंद रास्ता खुलवाया, यहां से सिटी स्टेशन की ओर होगा आवागमन
विज्ञापन

बड़े वाहन दूसरे रास्तों से जाएंगे, केवल आने वाले वाहन यहां से गुजर सकेंगे

बरेली। चौपुला चौराहे पर पांच अगस्त से व्यवस्था काफी हद तक बदल जाएगी। यहां से दिल्ली और बदायूं रोड की ओर जाने का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा। केवल आने वाले वाहनों को ही अनुमति होगी। सेतु निगम, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त प्लान बनाकर हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए रेलवे कॉलोनी वाली सड़क को दुरुस्त करा दिया है।
चौपुला चौराहे पर इन दिनों सेतु निगम ओवरब्रिज बनाने का काम कर रहा है। यहां बीच चौराहे पर काम चल रहा है। फिलहाल दोनों ओर की साइडलेन खुली हैं। पांच अगस्त से चौराहे से ओवरब्रिज की साइड का रास्ता बंद करके मुख्य ओवरब्रिज से जोड़ने वाले पिलर बनाने का काम चलेगा। उस दौरान दिल्ली-बदायूं जाने वाले वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन दिशाओं से वाहन केवल शहर में आ सकेंगे। बदायूं दिशा में बड़े वाहन चौकी चौराहा और दिल्ली दिशा के वाहन पीलीभीत बाईपास होकर शहर से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार और टेंपो आदि वाहन रेलवे कॉलोनी रोड से सिटी स्टेशन की ओर निकाले जाएंगे। चौपुला चौराहे से सुभाष नगर रोड पर इन दिनों जल निगम की टीम सीवर लाइन का काम कर रही है। यहीं ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते को संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। अभी तक यहां रेलवे ने लोहे के बैरियर लगवाकर आम लोगों की आवाजाही बंद कर रखी थी। ट्रैफिक पुलिस के अनुरोध पर रेलवे ने बैरियर हटवा दिए हैं। नगर निगम ने रोड की मरम्मत करा दी है। कई टेंपो वाले इधर से वाहन निकालने भी लगे हैं। पांच अगस्त से सिटी स्टेशन, बदायूं व दिल्ली रोड पर हल्के वाहनों के आनेजाने का यही प्रमुख रास्ता बन जाएगा।

‘सेतु निगम ने पांच अगस्त से ओवरब्रिज से सटी साइडलेन बंद कर काम करने की इच्छा जताई है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर हल्के वाहनों की निकासी को रेलवे कॉलोनी रोड तैयार किया है। फिलहाल पिलर बनने तक उधर से ही आवागमन चालू रहेगा। दिल्ली-बदायूं दिशा से वाहन चौपुला होकर शहर में आते रहेंगे।’ - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें