अपर सचिव सचिव नवीन सहगल बरेली के दौरे पर
- फोटो : अमर उजाला
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल भारी बरसात के बीच बरेली पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में आराम की बजाय वह बरसात में ही सुभाष नगर एरिया की मलिन बस्ती शांति विहार पहुंचे। वहां उन्होंने आयुष्मान भारत के कोविड हेल्प सेंटर का हाल देखा।
यहां एंटीजन किट से लोगों के कोरोना टेस्ट हो रहे थे। कुछ स्टाफ बिना पीपीई किट पहने टेस्ट कर रहे थे, जिस पर सहगल ने नाराजगी जताई। फिर बस्ती का हाल देखा। यहां गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया और नगर आयुक्त को सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके बाद वह सर्किट हाउस आ गए हैं। यहां लंच के बाद शाम को फिर भ्रमण व बैठक कर सकते हैं। जिले के सभी बड़े अफसर दौरे के वक्त मौजूद रहे।
बरेली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन से आए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने कंट्रोल रूम में स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने जाना कि कोरोना के मरीजों को किस तरह से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इससे पहले वह रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद वह सुभाषनगर में पीएचसी भी गए, जहां उन्होंने सैंपल सेंटर में टेस्ट का मुआयना किया।