फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर काबू पाने की चुनौती, पीजीआई टीम के साथ अब सहगल आएंगे बरेली

विज्ञापन
बरेली में लोगो नहीं रख रहे सामाजिक दूरी की ख्याल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में परखेंगे व्यवस्थाएं, प्रशासन- स्वास्थ्य विभाग के अफसर अलर्ट

बरेली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों और इससे हो रही मौतों को लेकर शासन चिंतित है। महामारी पर नियंत्रण पाने की चुनौती दिन ब दिन बढ़ रही है। कोरोना से निपटने की तैयारियों और कोविड अस्पतालों में इंतजाम परखने के लिए खादी ग्रामोद्योग के अपर मुख्य सचिव जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल शुक्रवार को आ रहे हैं। उनके साथ पीजीआई के दो विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण न रुक पाने से चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने पहले भी इसी महीने तीन दिन जिले में रहकर कोरोना पर नियंत्रण के उपाय और इंतजाम की समीक्षा की थी। अब वह फिर शुक्रवार को कोविड-19 से संबंधित तमाम बिंदुओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं। सहगल 31 जुलाई को सुबह नौ बजे हैलीकॉप्टर से त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद कोविड-19 के बाबत प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं देखेंगे। उनके साथ पीजीआई लखनऊ के दो विशेषज्ञ भी आ रहे हैं।

निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं सहगल

नोडल अफसर नवनीत सहगल कोरोना की तैयारियों के साथ शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी समीक्षा कर सकते हैं। सहगल सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी सहित अन्य निर्माणदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा पिछले लगभग सभी दौरे में करते आए हैं। यहां सेतु निगम की चौपुला, सेटेलाइट, लाल फाटक और आईवीआरआई सहित कई परियोजनाओं चल रही हैं। गौरतलब यह है कि सहगल के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद इन परियोजनाओं के निर्माण की गति में तेजी नहीं आ पा रही है।

नोडल अफसर नवनीत सहगल के 31 जुलाई के दौरे का कार्यक्रम मिल गया है। उनके साथ पीजीआई लखनऊ के दो डॉक्टर भी आ रहे हैं, जो कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं देखेंगे। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें