फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खूनी संघर्ष मामले में आरोपी का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में टक्कर लगने के बाद 40 लोगों ने कर दिया था हमला
विज्ञापन

फरीदपुर। कार में पीछे से टक्कर लगने के बाद मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को शातिभंग की धारा में चालान काटकर आरोपी सरदार गुरदीप सिंह निवासी गांव भरतपुर, रौतेला, कासगंज को छोड़ दिया है, जबकि 39 अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर इस कार्रवाई से क्षत्रिय महासभा में रोष है।

रविवार को बीसलपुर रोड खजुरिया हाजीपुर गांव के पास रोड किनारे विशाल सागर की खड़ी कार में बीसलपुर की तरफ से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। विशाल के विरोध पर दूसरी कार में सवार करीब चार से पांच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर खड़े ग्रामीण ठाकुर अंकित तोमर ने विशाल को हमलावरों से बचा कर अपने घर ले आया। कार सवार लोगों ने अपने अन्य 40 साथियों के साथ आकर अंकित के घर पर हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर हमलावरों ने महिलाओं सहित सभी को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पीड़ित ठाकुर अंकित तोमर की तहरीर पर 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित के गेट को तोड़ने, घटनास्थल पर तलवार चलाने व ईंट-पत्थर फेंके जाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि 40 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। हिरासत में लिए गए सरदार गुरदीप सिंह पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें