फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 दिन से प्रेमी के घर की चौखट पर डटी महिला को न्याय नहीं मिला है। अब महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ दिन बाद एक गांव निवासी ट्रक चालक लीलाधर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। देहरादून ले जाकर उसके साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। वह जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। शादी की बात से मुकर गया। उसके बाद युुवक उसे अपने गांव के घर पर ले गया। कुछ वर्षों बाद फिर वह गर्भवती हो गई, जहां मारपीट कर उसका गर्भपात करा दिया गया।
उसके बाद से आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। यहां तक कि उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई है, तब से न्याय के लिए चौखट पर डटी है। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी को दबिश देकर हिरासत में ले लिया गया है। उसे समझाया गया है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें