फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चकबंदी लेखपाल परीक्षा आज, कडे़ सुरक्षा प्रबंध

Sun, 08 Nov 2015 02:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को प्रस्तावित चकबंदी लेखपाल परीक्षा के लिए जिले भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 41 हजार अभ्यर्थियों के लिए 80 कालेजों में इस परीक्षा के लिए 60 सेक्टर और 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। थानों की पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस और पीएसी को भी सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया है। शहर के साथ - साथ सभी छह तहसीलों के कस्बों में स्थापित इंटर और डिग्री कालेजों में यह परीक्षा दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि लेखपाल परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें से  प्रथम पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए आए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार और उप कोषागारों के डबल लॉक में रख वाया गया है। इनको परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों को पीएसी और पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा केद्रों पर भेजा जाएगा।
अधिक संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ होने के कारण पुराने शहर और विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले और परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि बदायूं रोड से चौकी चौराहा होते रोडवेज बस स्टैंड तक बसें प्रतिबंधित रहेंगी। इसी तरह की व्यवस्था रामपुर, पीलीभीत,  शाहजहांपुुर तथा अन्य मार्गों के भारी वाहनों के लिए लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें