इस पर सीडीओ ने सुभाष नगर थाने की पुलिस को बुलाकर संदिग्ध व्यक्ति को उसे सौंप दिया। सीडीओ ने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से भी पूछताछ की। पूछा कोई रिश्वत तो नहीं मांग रहा। लोगों ने मना कर दिया। करीब सवा एक बजे तक सीडीओ रजिस्ट्री कार्यालय में रहे। इस दौरान एडीएम सिटी व एसपी सिटी भी आ गए। सीडीओ के जाने के बाद यहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
30-35 लोग पकड़े, शपथ पत्र लेने के बाद छोड़ा
सीडीओ ने इस दौरान करीब 30-35 लोगों को पकड़ा जो रजिस्ट्री कार्यालय में अंदर थे। इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि ये सरकारी कर्मचारी नहीं है। इन लोगों ने बताया कि वह कातिबों के सहयोगी है। रजिस्ट्री कराने में सहयोग करते हैं। इसलिए रजिस्ट्री कार्यालय आना जाना रहता है। इस पर सीडीओ ने कातिबों को बुलवाया। उनसे शपथ पत्र लिया कि अंदर कार्यालय में मिले लोग उनके यहां काम करते हैं। इसके बाद इन्हें छोड़ा गया।
सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में करीब 30-35 लोग अंदर मिले। इन लोगों ने बताया कि वह कातिबों के सहयोगी हैं। एक व्यक्ति रिकॉर्ड रूम में सरकारी दस्तावेज देखते मिला उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।