फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025: 12वीं में स्तुति और यशस्वी कुमार ने मंडल में किया टॉप, 10वीं में प्रखर बरेली टॉपर

Tue, 13 May 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

CBSE Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें बरेली जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। परिणाम देखकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए। 12वीं के दोनों टॉपर डीपीएस के हैं। 
 
विज्ञापन
स्तुति वर्मा और यशस्वी कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित 10वीं की परीक्षा में बेटियों और 12वीं में बेटों ने बाजी मारी है। बरेली के डीपीएस के छात्र यशस्वी कुमार और छात्रा स्तुति वर्मा ने सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों संयुक्त रूप से मंडल के टॉपर हैं। साथ ही, प्रदेश के सेकेंड टॉपर के तौर पर सामने आए हैं।

विज्ञापन


10वीं में एसआर इंटरनेशनल के प्रखर सक्सेना ने 99 प्रतिशत और मंडनपुर बहेड़ी स्थित मिशन एकेडमी की छात्रा यशिका गंगवार ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। नवोदय विद्यालय के शिवम ने 98.5 प्रतिशत, केवी जेएलए की रिचा कुमारी ने 98.4, जीआरएम के अपूर्व के 98.2, केवी जेएलए की आकांक्षा ने 97.6, नवोदय विद्यालय की मनाली ने 97.5, जीआरएम के दिव्य प्रखर, आर्मी पब्लिक स्कूल की समीक्षा सिंह ने 97.4, जीआरएम के जयदित्य कुमार व केवी जेएलए के श्वेतांक ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

12वीं में जीआरएम के छात्र केशव भाटिया ने 99.4, बिशप कॉनराड की अदिबा व बीबीएल स्कूल की आन्या गर्ग ने 98.6, एसआर इंटरनेशनल स्कूल के दिव्यांश जैन व जीआरएम के चैतन्य मल्होत्रा ने 98.2 और बीबीएल के देवांश अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई के शहर समन्वयक डॉ. वीके मिश्रा के मुताबिक, जिले में सीबीएसई के 85 स्कूल हैं। इनमें से 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार जिले में 10वीं के 8,612 और 12वीं के 6,606 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


रिजल्ट के बाद विक्ट्री का निशान दिखाते विद्यार्थी व शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर बनना ही मेरा लक्ष्य: यशस्वी कुमार
यशस्वी कुमार के पिता डॉ. राकेश कुमार राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली में प्रोफेसर हैं। उनकी मां एक गृहिणी हैं। यशस्वी ने कहा कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। फिलहाल होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र, मुंबई में रहकर अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के टॉप 20 में उनका स्थान सुनिश्चित हो चुका है। पिछले साल कजाखस्तान में आयोजित इसी ओलंपियाड में यशस्वी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और रजत पदक भी जीता था।

यशस्वी कुमार ने बताया कि मुझे पढ़ाई के साथ-साथ तैराकी का भी शौक है। राष्ट्रीय स्तर पर तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और कई पदक भी जीते हैं। हाल ही में नीट की परीक्षा भी दी थी, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं गई। लेकिन हार नहीं मानी। उनका मानना है कि असफलता हमें कमजोर नहीं बनाती, बल्कि आगे बढ़ने की दिशा दिखाती है। जरूरी यह है कि हम अपनी गलतियों को पहचानें और उनका सुधार करें।

बैंक अधिकारी बनना है सपना- स्तुति 
12वीं की टॉपर स्तुति वर्मा का कहना है कि वह आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंक में अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इनके पिता दिनेश कुमार, डीपीएस में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं और माता प्रतिभा श्रीवास्तव, नारायण ई-टेक्नो स्कूल में पीजीटी हिंदी हैं। स्तुति ने किसी भी कोचिंग संस्थान की सहायता नहीं ली। पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के माध्यम से की। उनके अनुसार सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है- निरंतर अभ्यास, मन लगाकर पढ़ाई करना और समय-समय पर उसे दोहराना।

यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी
 

शिक्षकों और पिता के साथ यशिका गंगवार - फोटो : अमर उजाला
इस साल भी मिला रिजल्ट का सरप्राइज
जिले का परीक्षा परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों को रिजल्ट का सरप्राइज मिला। मंगलवार सुबह सीबीएसई की ओर से रिजल्ट की घोषणा हुई तो विद्यार्थियों में हलचल तेज हो गई। 12वीं का रिजल्ट 11:30 बजे तो 10वीं का दोपहर एक बजे के बाद जारी किया गया। दोनों ही परिणाम डिजिलॉकर पर जारी हुए हैं। एक साथ लोड बढ़ने पर सर्वर भी शाम तक धीमा रहा।

विज्ञापन

माता-पिता के साथ अद्विका - फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष के मुकाबले 12वीं के घट गए छात्र
बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। वहीं, 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। बीते वर्ष 10वीं में 8,400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और इस बार 212 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। वहीं 12वीं में बीते वर्ष 6,800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार इसमें 194 की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें