फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 को तय होगी नपा अध्यक्ष की जाति, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बदायूं के नगर पालिका परिषद दातागंज की अध्यक्ष नैना गुप्ता की जाति को लेकर उठे विवाद के बाद अब वहां के जिला प्रशासन ने उनकी जाति के सत्यापन की रिपोर्ट मांगी है। तहसील प्रशासन ने 12 अगस्त को नगर पालिका परिषद के सभागार में खुली बैठक आयोजित की है। लोगों को पत्र जारी कर अभिलेखों के साथ आने के लिए कहा गया है। इसके बाद तहसील प्रशासन इसकी रिपोर्ट बदायूं जिला प्रशासन को भेजेगा।
विज्ञापन

दातागंज नपा अध्यक्ष नैना गुप्ता के जाति प्रमाणपत्र को लेकर वहां के जिला प्रशासन से शिकायतें की गई थीं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जबकि वह सामान्य जाति की हैं। नैना गुप्ता नवाबगंज के राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ बंगाली की बेटी हैं। शिकायत मिलने के बाद बदायूं जिला प्रशासन ने जाति सत्यापन समिति से रिपोर्ट तलब की है।
नायब तहसीलदार शोभित चौधरी इसकी जांच कर रहे हैं। जाति के सत्यापन के लिए नायब तहसीलदार ने 12 अगस्त को नवाबगंज नगर पालिका परिषद के हाॅल में कस्बे के लोगो की बैठक बुलाई है। रमेश चंद्र गुप्ता के अलावा कस्बे के जेपीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ ही राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, सभासद राजीव कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, नत्थूलाल महल वाले, आशीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मुकेश चंद्र, विवेक गुप्ता व शिवओम पत्र भेजकर अभिलेखों सहित बैठक में बुलाया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शोभित चौधरी ने बताया कि दातागंज नपा अध्यक्ष नैना गुप्ता की जाति प्रमाणपत्र के सत्यापन को लेकर 12 अगस्त को नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सभागार में खुली बैठक होगी। इसमें उनके जाति प्रमाणपत्र का सत्यापन कर रिपोर्ट बदायूं जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
बदायूं जिला प्रशासन की तरफ से जाति सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें