फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: गोली लगने से घायल महिला के मामले में खुलासा, जनप्रतिनिधि व उनके बेटे को फंसाने के लिए रची थी साजिश

Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गोली लगने से घायल महिला के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने शहर के एक जनप्रतिनिधि और उनके बेटे को फंसाने के लिए साजिश रची थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कार में दुष्कर्म और फिर सड़क पर गोली मारने की अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट लिखाने वाली महिला ने विपरीत साक्ष्य सामने पर अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि इस बार जनप्रतिनिधि के साथ ही उनका बेटा भी उसके निशाने पर था और वह कोर्ट में उनका नाम लेकर अज्ञात रिपोर्ट को नामजद कराने वाली थी। गोली मारने वाले व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन


गांधी उद्यान से डूडा रोड पर रविवार रात गोली लगने के बाद घायल मिली महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के साथ ही एसओजी तफ्तीश में जुटी है और एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें
विज्ञापन


शुरू में दुष्कर्म के बाद गोली मारने के आरोपों पर अड़ी महिला घटनास्थल के वीडियो दिखाने पर खामोश हो गई। पुलिस ने दिखाया कि कथित काली कार कहीं नहीं है, बल्कि महिला टेंपो से आते जाते दिख रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास महिला ने पैदल ही कई चक्कर लगाए हैं। 

Trending Videos

कॉलर बोन में धंसी गोली 
सूत्रों के मुताबिक महिला ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि साथियों की मदद से साजिश रचकर घटना की थी। उसके ही साथी ने इस तरह गोली मारी कि कोई नुकसान न हो और मामूली घायल कर वह पार निकल जाए। हालांकि उसका हाथ हिलने से गोली कॉलर बोन में धंस गई। उसने कबूला है कि इस बार जनप्रतिनिधि के साथ ही उनका बेटा भी उसके निशाने पर था और वह कोर्ट में उनका नाम लेकर अज्ञात रिपोर्ट को नामजद कराने वाली थी। पूरा खेल वसूली का था। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला को गोली मारने वाले व अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। गोली चलाने वाले पर हत्या की कोशिश की धारा और महिला पर साजिश रचने की धारा के तहत कार्रवाई होगी, गिरोह के दूसरे सदस्यों पर भी आरोप के मुताबिक धाराएं लगेंगी। 
विज्ञापन

पीजीआई या एम्स रेफर किया जा सकता है घायल महिला को 
कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। बावजूद जिला अस्पताल में कॉलर बोन से गोली निकालने का ऑपरेशन आधुनिक ओटी में विशेषज्ञों की मौजूदगी में किया जाना है। इसके लिए डॉक्टरों से बात की गई है। उनका कहना है कि पीजीआई या एम्स रेफर किया जा सकता है। शहर के निजी अस्पतालों में भी ऑपरेशन हो सकता है। इस मामले में विशेषज्ञों व उच्चाधिकारियों से राय ली जा रही है। ऑपरेशन के बाद ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें