फरीदपुर। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में कोर्ट के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के साधना कॉलोनी निवासी नरेश पाल गुप्ता ने भाजपा के बरेली जिले के पूर्व जिला महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा व उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदपुर नगर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी अनिल प्रताप सिंह राणा, मोहल्ला परा बीसलपुर रोड निवासी सोमवती, श्रीकृष्ण, महेंद्र पाल, शिव वर्मा ने धोखाधड़ी कर उनकी जमीन को क्रय-विक्रय किया है। न्यायालय ने नरेश पाल गुप्ता की सुनवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद