पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत:पुलिस
मीरगंज (बरेली)। चोरी की साजिश रचते तमंचे के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार की रात उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य अपने अधीनस्थों के साथ नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चार लोग चार पहिया गाड़ी और अवैध हथियारों के साथ नल नगरिया तिराहे से 200 मीटर अंदर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोविंद चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार, अंकुर और नीरज निषाद निवासी रामपुर, भगन थाना तारून, जिला अयोध्या बताया है। तलाशी लेने पर गोविंद चौरसिया के पास से एक 12 बोर तमंचा, एक कारतूस, तीन चाकू, प्लास तथा एक लोडर गाड़ी मिला है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद