फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल उपचुनाव: मतदान से पहले सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 10 May 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव के साथ ही चौथे चरण में ददरौल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। 13 मई को मतदान है। इससे पहले सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। 
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बिना अनुमति के प्रचार करने पर ददरौल विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा के खिलाफ रोजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 136-विधानसभा ददरौल की निगरानी के लिए कार्यरत फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. मकरंद सिंह ने रोजा थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम में सपा उम्मीदवार अवधेश वर्मा द्वारा रोजा के बरमौला अर्जुनपुर में बिना अनुमति के रैली निकाले जाने की सूचना आई थी। टीम ने गांव में पहुंचकर पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच गांव से लगभग 25 से 30 गाड़ियां निकलीं थीं। इनमें सपा का झंडा लगा था। 

सपा उम्मीदवार अवधेश वर्मा भी मौजूद थे। बगैर अनुमति प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन है। डॉ.मकरंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 व भारतीय आचार संहिता की धारा 171 एच के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें