फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के आंगन में खड़ी कार बनी आग का गोला, मोहल्ले में एक घंटा तक फैली रही दहशत

Thu, 22 Jan 2026 09:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शेरगढ़ कस्बा के मोहल्ला काबर स्थित एक मकान के आंगन में खड़ी कार में किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गया। मकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठता देखकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर मोहल्लवासियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
मकान से उठतीं आग का लपटें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ कस्बा के मोहल्ला काबर में बृहस्पतिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जबकि एक मकान के आंगन में टिनशेड के नीचे खड़ी इको कार में किसी तरह अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों से टिनशेड टूट कर नीचे गिर गया। आग से कार समेत काफी सामान जल गया। घटना के दौरान एक घंटा तक मोहल्ले में दहशत फैली रही। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला काबर निवासी चंद्र प्रकाश घर पर अकेला था। परिवार के बाकी सदस्य पड़ोस में दावत में गए हुए थे। उसने बताया कि वह कार के बराबर में चारपाई पर लेटा था। शाम करीब पांच बजे के समय कार में किसी तरह अचानक से आग लग गई। लपटें देख चंद्र प्रकाश टिनशेड से बाहर निकल भागा। इस बीच आग की लपटें तेज होने की वजह से टिनशेड भरभरा कर नीचे गिर गया। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग 
आग की घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घर के बाहर तमाम लोग जुट गए, लेकिन जलती कार के पास जाने की किसी ने हिम्मत नहीं की। बाद में लोगों ने मोटर तथा नलों से बाल्टी में पानी भरकर आग पर डाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर शेरगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए। एक घंटा बा फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। 

आग से कार समेत आंगन में रखी चारपाई, वॉशिंग मशीन आदि सामान जलकर राख हो गया। नुकसान देख चंद्र प्रकाश व उसकी मां गुलाबो देवी बहोश हो गई। लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड स्टेशन बहेड़ी शेरगढ़ से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है। इससे शेरगढ़ के आसपास कोई आगजनी की घटना होती है तो आने में समय लग जाता है। क्षेत्र वासियों ने फायर ब्रिगेड स्टेशन को शेरगढ़ में बनवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें