फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा दी कार, तीमारदार समेत दो घायल, दो बंदी रक्षक निलंबित

Sun, 05 Oct 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के जिला अस्पताल में रविवार सुबह बंदी रक्षक की कार अनियंत्रित होकर इमरजेंसी वार्ड में घुस गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना में तीमारदार समेत दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बंदी रक्षक की बेकाबू कार रविवार सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घुस गई। हादसे में एक तीमारदार समेत दो लोग घायल हो गए। गेट समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मची रही। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. केके निर्मल व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रविवार सुबह नौ बजे की है। एक तेज रफ्तार कार अचानक इमरजेंसी में घुस आई। कार में सेंट्रल जेल टू के बंदी रक्षक पुष्पेंद्र और रोहित राणा सवार थे। कार पहले खंभे से टकराई।

इसके बाद टिन शेड, इमरजेंसी का गेट, गमले और अन्य स्ट्रक्चर को क्षतिग्रस्त करते हुए डॉक्टर डूयृटी रूम के दरवाजे से टकराकर रुक गई। सिपाही उतर कर भाग गए। हालांकि, कुछ ही देर में वापस भी आए। हादसे में किला छावनी निवासी मरीज के तीमारदार यादराम व एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


बंदी की अभिरक्षा में थे तैनात 
सेंट्रल जेल टू के अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि बंदी रक्षक पुष्पेंद्र और रोहित राणा जिला अस्पताल में भर्ती बंदी भूरे की अभिरक्षा में तैनात थे। कार रोहित की है और हादसे के समय उसे पुष्पेंद्र चला रहा था। वह कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। दोनों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नशे में होने की चर्चा पर कराया गया परीक्षण
हादसे के बाद इमरजेंसी में मौजूद तीमारदार और प्रत्यक्षदर्शी बंदी रक्षकों पर नशे में होने का आरोप लगाने लगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों बंदी रक्षकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। ईएमओ ने बताया कि मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। सिपाही रात के जागे हुए थे। सुबह उनकी ड्यूटी बदली थी। संभवत: नींद में होने के कारण हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें