फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टक्कर के बाद बाइक को 500 मीटर तक घसीट ले गई कार, हादसे का वीडियो वायरल

Wed, 05 Aug 2026 04:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर सतीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार में बाइक फंस गई। चालक कार रोकने की बजाय बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीट ले गया। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कार ने बाइक को घसीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने सोमवार रात एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास हुई। कार की चपेट में आने के बाद बाइक उसमें फंसकर सड़क पर घिसटती रही और उससे लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। पीछे चल रहे दो बाइक सवार युवाओं ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार में फंसी बाइक घिसट रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टक्कर के बाद बाइक सवार कहां है। उसकी मौजूदा हालत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच और कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जल्द ही कोई ठोस जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें