फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बुक जारी कराने को की कॉल खाते से निकल गए दस हजार रुपये

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवती के साथ हुई घटना

बरेली। नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रहने वाली आकृति सिन्हा ने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर चेकबुक मंगाने के लिए कॉल की तो साइबर ठग ने उनके खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रेलवे में कार्यरत किरन सिन्हा की बहन आकृति सिन्हा नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों वह रेलवे की नॉर्थ कॉलोनी में वर्क फ्रॉम होम पर हैं। आकृति ने बताया कि उनका खाता सिटी बैंक में है। 19 जुलाई को उन्होंने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर चेकबुक जारी कराने के लिए फोन किया। दूसरी ओर से बता कर रहे व्यक्ति ने चेकबुक जारी कराने के लिए उन्हें फार्म का एक लिंक भेजा। उसमें एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी गई थी, जो उन्होंने भर दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। ओटीपी डालते ही उनके बैंक खाते से 9999 रुपये कट गए।
आकृति ने बताया कि उन्होंने उस नंबर दोबारा कॉल की और रुपये वापस करने को कहा तो उसे इसे सिस्टम की गड़बड़ी बताकर दोबारा ओटीपी भेज दिया। कहा कि इसके जरिये रुपये वापस आ जाएंगे लेकिन वह समझ गईं कि यह साइबर ठगी है। उन्होंने कॉल काटने के बाद अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और फिर बैंक में शिकायत दर्ज कराने के बाद अब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें