फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक का कमाल: दुबई में बैठे कारोबारी ने बरेली के घर में घुसे चोरों को पकड़वाया, रेकी कर करते थे वारदात

Wed, 10 Jan 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में मंगलवार को दिनदहाड़े दो चोर एक कोठी में घुस गए। कोठी मालिक दुबई में रहते हैं। सीसीटीवी की लाइव फुटेज के जरिए उन्होंने चोरों को देख लिया और पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी ने पुलिस बुलाकर चोरों को पकड़वा दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा तो रो पड़े चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक का इस्तेमाल अपराध रोकने में किस तरह कारगर है, इसकी बानगी मंगलवार शाम बरेली के रामपुर गार्डन में देखने को मिला। दुबई में बैठे कारोबारी ने सीसीटीवी की लाइव फुटेज देखी तो चौंक गए। उनकी बरेली स्थित कोठी में चोर घुस रहे थे। उन्होंने पड़ोसी को कॉल कर दी। पड़ोसी ने पुलिस बुलाकर चोरों को पकड़वा दिया।

विज्ञापन


रामपुर गार्डन निवासी पीयूष परिवार सहित दुबई में रहते हैं। उनके बरेली स्थित आवास में ताला लगा है। पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे दो चोर दीवार फांद कर पीयूष के आवास में घुस गए। पीयूष ने अपने मोबाइल फोन पर चोरों की हरकत देख ली। उन्होंने तत्काल ही पड़ोसी सचिन को इसकी जानकारी दी। सचिन ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर दी। पीआरवी पास में ही थी। पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया।

विधायक भी पहुंचे, सचिन की तत्परता को सराहा
कोतवाल डीके सिंह ने कोठी में ही पकड़े गए चोरों से पूछताछ की। पता लगा कि दोनों राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं। शहर में बेलन आदि सामान बेचने आए थे। दिन में रेकी के बाद शाम ढले चोरी करने घुस गए। दोनों की कई सीसीटीवी फुटेज भी मिल गईं। 
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़वाने वाले सचिन की सराहना की। साथ ही सभी ने तकनीक को भी सराहा, जिसकी बदौलत दुबई में बैठकर पीयूष ने अपने घर में घुसे चोरों को पकड़वाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें