फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह आठ से शाम छह बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

Wed, 10 Jan 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार को शहर में मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रमों की वजह से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन सुबह आठ से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन

बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर निकलेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होकर आवागमन कर सकेंगे। रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाइपास से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के वाहन
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। बिलवा पुल व नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे। नैनीताल से आगरा की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर गंतव्य को जा सकेंगे। विलयधाम-पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर शाहबाद होकर गंतव्य को जा सकेंगे। लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

इज्जतनगर से शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाइपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे। रामगंगा तिराहा-बदायूं की ओर से आने वाले वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं जाएंगे। उनको रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से भारी वाहन लाल फाटक की ओर नहीं जाएंगे। मिनी बाइपास से भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं जाएंगे।
विलयधाम पर भी नाकाबंदी
विलयधाम से कोई भारी वाहन बैरियर-2 की ओर नहीं आने दिया जाएगा। नवदिया झादा से कोई भारी वाहन डोहरा मोड़ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। इन्वर्टिस तिराहे से भारी वाहन सेटेलाइट तिराहे की ओर नहीं आ सकेंगे। पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसें नावल्टी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा से चौपला पुल होकर जाएंगी। मानपुर से कोई भारी वाहन सुरेश शर्मा नगर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डे से रोडवेज बसें नकटिया होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें