फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: बीसलपुर सड़क पर ओवरटेक करते समय सामने से आई अर्टिगा से भिड़ी बस, दो नेपाली युवकों की मौत

Mon, 23 Nov 2026 12:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

इस हादसे में नेपाल के अर्जुन कामी (36) और चेतराज (35) की मौत हो गई। अर्टिगा चालक दिल बहादुर राणा गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले के बीसलपुर मुख्य मार्ग पर अहरौला गांव के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार निजी बस ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अर्टिगा पीछे चल रही दूसरी कार से भी जा भिड़ी। दुर्घटना में अर्टिगा सवार नेपाल के बाजुरा निवासी अर्जुन कामी (36) और चेतराज (35) की मौत हो गई। अर्टिगा चालक दिल बहादुर राणा गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भिजवाया। रास्ते में अर्जुन कामी और चेतराज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्टिगा चालक दिल बहादुर राणा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में अर्टिगा में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पीछे से टकराई दूसरी कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों में सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर जाम और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें