फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में शाहजहांपुर जैसी घटना, गांव में दबंगों ने उखाड़ दिया खड़ंजा, ईंटें भर ले गए

Mon, 09 Oct 2023 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिहारीपुर गांव में दबंगों ने 55 मीटर तक खड़ंजा उखाड़ दिया और ईंटें वाहन में भर ले गए। प्रधान ने जब दबंगों ने रोका तो उन्हें जाम से मारने की धमकी दी गई। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
दबंगों ने उखाड़ दिया खड़ंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पिछले दिनों भाजपा विधायक का करीबी बताकर जगवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों को लेकर बुलडोजर से निर्माणाधीन सड़क उखाड़ दी थी। कुछ इसी तरह का मामला अब बरेली में हुआ है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर गांव में दबंगों ने 55 मीटर का खड़ंजा उखाड़ दिया। ग्राम प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ गाली गलौज, बलवा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में बहगुलपुर गांव भी है। 


ये भी पढ़ें- UP: इस जिले में बाहरी पशुओं के प्रवेश पर रोक, छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

 
विज्ञापन

खड़ंजा उखाड़ ईंटें भर ले गए 

पूर्व प्रधान श्यामा ने अपने कार्यकाल में 10 साल पहले करीब 55 मीटर खड़ंजा डलवाया था। तभी से लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। अब गांव के निवासी कुछ दबंगों ने बिना किसी अनुमति के खड़ंजा उखाड़ दिया और ईंटें भर ले गए। जब प्रधान ने विरोध किया तो गालीगलौज कर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी।

ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत अफसरों से की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ग्राम प्रधान सत्यपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, बलवा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें