नवाबगंज। नहर की पटरी पर छह दबंगों ने कब्जा कर वहां अतिक्रमण कर लिया। नहर विभाग के सींचपाल ने उनसे अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। सींचपाल ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र के बरखन गांव से होकर गुजरने वाली नहर की पटरी पर नहर विभाग की ओर से सफाई कार्य कराया जा रहा है। नहर की पटरी पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे सफाई कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। इसे देख शारदा सागर खंड पीलीभीत के सींचपाल क्षितिज सक्सेना ने उनसे कई बार अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया।
इस पर सींचपाल क्षितिज सक्सेना की ओर से नहर की पटरी पर अतिक्रमण करने वाले बरखन गांव के अकील अहमद, डॉॅ. राजकुमार, रोशन लाल, आरिफ, अरविंद, अनिल, सुरेश व बबूरा गांव के मुख्तियार अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। संवाद