हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
सिटी स्टार होटल के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए 24 घंटे होमगार्डों व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीए के अधिकारियों ने भी इज्जतनगर पुलिस से तालमेल बैठाना शुरू कर दिया। बीडीए यदि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करता है तो उसमें मजिस्ट्रेट, बीडीए के आलाधिकारी, भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल मौजूद रहेंगे।
देर रात तक तैयारी में जुटे रहे अधिकारी
बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार राजीव राना के मामले में संपत्तियों की जांच को लेकर बुधवार देर रात तक ऑफिस में ही डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को टीम तीनों होटलों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई कर सकती है। देर रात तक इसकी रणनीति तैयार की जाती रही।
बीडीए योगेंद्र कुमार ने बताया कि विपक्षी सिटी स्टार होटल का नक्शा नहीं दिखा पाएं हैं। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। अब इसमें अग्रिम कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन के आदेश पर ही हर कार्रवाई की जाएगी।