29 नवंबर की रात दिया नोटिस, मौलाना से कोई संबंध नहीं
सरफराज वली खां के बेटे सैफ वली खान ने कहा कि 29 नवंबर की रात 10 बजे नोटिस दिया गया कि आपका मैरिज हॉल एक दिसंबर को ध्वस्त कर देंगे। ऊपर की मंजिल पर परिवार के 15 सदस्य रहते हैं। मौलाना तौकीर या उनकी पार्टी से हमारा कोई निजी संबंध नहीं है। आला हजरत दरगाह से हमारा मजहबी ताल्लुकात है। राशिद खां के परिवार की आफरा खान और इसमा खान ने कहा कि मौलाना तौकीर से जबरन हमारी रिश्तेदारी जोड़ी जा रही है। हमारी बिल्डिंग व्यावसायिक ही नहीं बल्कि रिहायशी भी है।
महिलाओं ने किया कार्रवाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर को भी तैनात थी फोर्स, नहीं हुई थी कार्रवाई
ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हॉल पर एक दिसंबर को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। दिनभर चर्चा रही कि बीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बीडीए के अधिकारी और कर्मचारी दोनों में से किसी भी मैरिज हाल पर नहीं गए और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई थी।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि ध्वस्तीकरण तभी होता है जब निर्माण कार्य मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किया जाता है। सरफराज वली खां और राशिद खां के निर्माण कार्य के खिलाफ जो शिकायतें मिली थीं, वह जांच में सही पाई गईं। दोनों कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। पहले दिन की कार्रवाई में दोनों मैरिज हॉल का कुछ हिस्सा ध्वस्त किया गया है, आगे की कार्रवाई बुधवार को होगी।