फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में आजम खां और मौलाना तौकीर के करीबियों के बरातघरों को गिराने की तैयारी, पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 02 Dec 2025 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सूफी टोला में स्थित ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज बरातघरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। ऐवान-ए-फरहत बरातघर सपा नेता सरफराज वली खां का है। जबकि गुड मैरिज राशिद खां का है। बीडीए ने दोनों बरातघर संचालकों को नोटिस जारी किया है।सरफराज सपा नेता आजम खां के करीबी बताए जाते हैं, वहीं राशिद खां मौलाना तौकीर रजा के करीबी हैं।  
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बीडीए के बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सपा नेता आजम खान के करीबी सरफराज वली खान के बरातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इस भवन को गिराने का आदेश 15 साल पहले जारी हुआ था। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अब बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। बीडीए की टीम सुबह 9:00 बजे से मौके पर मौजूद है। दोपहर दो बजे यहां पर बीडीए के दो बुलडोजर पहुंचे। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। बीडीए और पुलिस के अफसर भी मौजूद हैं। वहीं, बीडीए से नोटिस मिलने के बाद गुड मैरिज हॉल की पहली मंजिल पर रहने वाली महिलाओं का दर्द आंसू बनकर छलक पड़ा। आरफा खान ने बताया कि वह यहां परिवार के साथ 20 साल से रह रहे हैं। एकदम नोटिस दे दिया गया है। ऐसे में हम कहां जाएं। तीन दिन से पेट में खाना नहीं गया है।

विज्ञापन


पुराना शहर के सूफी टोला में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की खबर से खलबली मची है। मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा है। अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि वह लोग सरफराज वली खान के अवैध रूप से निर्मित दोनों बरातघर ध्वस्त करने के उद्देश्य से सुबह सात बजे ही प्राधिकरण के ऑफिस पहुंच गए थे। वहां से योजना बनने के बाद 9:00 बजे सूफी टोला में आ गए थे। अब दोपहर हो चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हुई। मौके पर धर्मवीर सिंह चौहान समेत अन्य बीडीए के अधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली में आठ साल के बच्चे की हत्या: पुल के नीचे लाल बक्से में मिला मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


आजम और मौलाना तौकीर के हैं करीबी 
सूफी टोला में संकरे रास्ते के एक छोर पर बना ऐवान-ए-फरहत बरातघर सरफराज वली खां का है, जो अरसे से सपा से जुड़े हैं। वह सपा के कद्दावर नेता आजम खां के बेहद करीबी हैं। ऐवान-ए-फरहत से सटा गुड मैरिज बरातघर राशिद खान का है। राशिद कारोबारी हैं और बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जा रहे हैं। बीडीए के मुताबिक दोनों ही बरातघर मानक के विपरीत बने बताए जा रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

नोटिस मिलने पर महिलाओं का छलका दर्द - फोटो : अमर उजाला
12 अक्टूबर 2011 को बीडीए सचिव ने जारी किया था ध्वस्तीकरण का आदेश 
बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव ने सरफराज वली खान और राशिद खान के बरातघरों अवैध रूप से निर्मित होने के संदर्भ में 12 अक्टूबर 2011 को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। इतनी लंबी अवधि बिताने के बाद भी बीडीए अपने आदेश का अनुपालन अभी तक नहीं कर पाया। हालांकि मंगलवार को दोनों बरातघरों को ध्वस्त करने के संबंध में बीडीए सचिव ने 24 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्राचार कर पर्याप्त पुलिस बल की मांग की थी। 

नोटिस के मुताबिक, सूफी टोला निवासी राशिद खां के गुड मैरिज हाल पर विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना बारात घर का निर्माण पूर्व निर्मित है, जिसके विरुद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत वाद संख्या-09/11-12 (जोन-1 सेक्टर-2) योजित किया गया। जिसमें विपक्षी को सुनवाई हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किये जाने के उपरान्त दिनांक 12-10-2011 में ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये हैं। स्थल पर कराये गये समस्त अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किये जाने के लिए मंगलवार को  ध्वस्त किया जाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें