फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान की छत पर चढ़ गया सांड़, नीचे उतारने में छूटे लोगों के पसीने

Sat, 15 Feb 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सिरौली में एक मकान की छत पर शनिवार सुबह एक सांड़ चढ़ गया, जिससे मोहल्ले में खलबली मच गई। लोगों ने उतारने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया। लोगों ने भागकर खुद को बचाया। 
विज्ञापन
छत पर चढ़े सांड़ को नीचे उतारने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली कस्बे में एक मकान की छत पर शनिवार की सुबह सांड़ चढ़ गया। परिवार के लोगों ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना लोगों ने सिरौली नगर पंचायत प्रशासन को दी। बाद में आई टीम ने किसी तरह सांड़ को घर की छत से उतारा।

विज्ञापन


सिरौली कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी बाबू चौकीदार का मकान है। शनिवार सुबह मकान का दरवाजा खुला था। इसी दौरान सांड़ घुस गया और सीढ़िया से छत पर चला गया। छत पर सांड़ को देख घरवालों के होश उड़ गए। लोगों ने घटना की सूचना सिरौली नगर पंचायत को देते हुए सांड़ को नीचे उतारने की कोशिश की। इस पर सांड़ हमलावर हो गया। सांड़ ने घंटों तक छत पर चढ़कर उत्पात मचाया। सूचना पर नगर पंचायत की टीम भी पहुंच गई और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। 

छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग
लोगों ने बताया कि जंगल से आए दिन छुट्टा पशु कस्बे में आकर उत्पात मचाते हैं। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है। तमाम घटनाओं के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। लोगों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें